फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी की गई एनआईआरएफ रैंकिंग, एसजीपीजीआई और आईआईएम का दबदबा

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ओवरऑल रैंकिंग में तीन पायदान खिसक कर 198वें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की सूची जारी की गई। रैंकिंग में एसजीपीजीआई और आईआईएम को देश में पांचवीं रैंक मिली है। विश्वविद्यालय रैंकिंग में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) को 37वां स्थान मिला है। बीबीएयू इस बार रैंक में चार पायदान नीचे खिसका है।
विज्ञापन

इसके अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय ओवरऑल रैंकिंग में तीन पायदान खिसक कर 198वें स्थान पर पहुंच गया। पिछले साल यह 195वें स्थान पर था। इस बार ओवरऑल संस्थानों की रैंकिंग में बीबीएयू ने देशभर में 69वीं रैंक हासिल की है। पिछले साल यह 58वें स्थान पर था। हालांकि इस बार बीबीएयू पांच की बजाय छह श्रेणियों में जगह बनाने में कामयाब हुआ। ओवरऑल श्रेणी में बीबीएयू को 69वीं और केजीएमयू को 83वीं रैंक मिली है

जानिए किस श्रेणी में कौन संस्थान रहा किस स्थान पर

- मेडिकल श्रेणी में पीजीआई को पांचवां, केजीएमयू को आठवां तो डेंटल में केजीएमयू को सातवां स्थान मिला।
- प्रबंधन की श्रेणी में आईआईएम लखनऊ को पांचवां, बीबीएयू को 79वां, लखनऊ विवि को 100वां, जयपुरिया इंस्टीट्यूट को 67वां स्थान मिला।

- विश्वविद्यालय की श्रेणी में बीबीएयू को 37वां, केजीएमयू को 50वां और लखनऊ विवि को 98वां स्थान मिला।

- फार्मेसी की श्रेणी में बीबीएयू 23वें, नाइपर रायबरेली लखनऊ कैंपस 17वें, इंटीग्रल विश्वविद्यालय 40वें पायदान पर रहे।

- विधि की रैंकिंग में बीबीएयू 12वें, लोहिया विधि विवि 21वें, लविवि 29वें पायदान पर रहे।

- राज्य वित्तपोषित संस्थानों में लविवि को 27वां, केजीएमयू को 29वां स्थान मिला। आर्किटेक्चर में एकेटीयू के आर्किटेक्चर संकाय को 39वां और कृषि में बीबीएयू 21वां स्थान मिला।
विज्ञापन


रैंकिंग में एक भी शोध संस्थान नहीं

राजधानी में राष्ट्रीय स्तर के 10 से ज्यादा शोध संस्थान हैं। एनआईआरएफ की रैंकिंग में शोध संस्थानों की श्रेणी में एक भी संस्थान अपनी जगह नहीं बना सका।


पांच मानकों के आधार पर तैयार की गई रैंकिंग एनआईआएफ रैंकिंग में पांच मानकों को आधार बनाया गया है। इनमें टीचर्स एंड लर्निंग रिसोर्सेज, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच एंड इंक्लूसिविटी और परसेप्शन शामिल हैं। हर श्रेणी के लिए अधिकतम सौ अंक निर्धारित है। इनमें से हर श्रेणी में संस्थान को नंबर दिए गए। इनके आधार पर कुल अंक जोड़कर रैंक तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें