फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : पुस्तकालय से जल्द किताबों की तरह मिलेंगे लैपटॉप

विज्ञापन
एकेटीयू : पुस्तकालय से जल्द किताबों की तरह मिलेंगे लैपटॉप
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) जल्द ही अपने छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के क्रम में किताबों की तरह लाइब्रेरी से लैपटॉप भी देगा। इससे विद्यार्थी एक निर्धारित समय के लिए इसे लेकर अपने शोध व अन्य पढ़ाई से जुड़े काम करेंगे। इसके बाद इसे दोबारा लाइब्रेरी में जमा करेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय पुस्तकालय में लैपटॉप की व्यवस्था कर रहा है। यह जानकारी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बृहस्पतिवार को फार्मेसी अंतिम वर्ष के छात्रों के टैबलेट वितरण समारोह में दी। मुख्य अतिथि बख्शी का तालाब के विधायक योगेश शुक्ला रहे। कार्यक्रम में 85 छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। इस दौरान प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी केशव सिंह, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, डॉ. आकाश वेद, डॉ. नीलकंठ पुजारी, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. विकास पटेल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें