फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संसद नहीं देश का विकास रोक रहे विपक्षी दल'

Thu, 21 Jan 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा केवल दलितों के वोटों के लिए राजनीति करते हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में उनको देश के दलितों ने दिखा दिया कि वास्तविकता में उनका भरोसा भाजपा पर ही है। अब इन पार्टियों ने विकास की नीतियों के विरोध का नया तरीका निकाला है संसद को रोकने का। इस वजह से विकास योजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं।

द वेजिटेबल एंड फ्रूट मर्चेन्ट एसोसिएशन द्वारा गल्ला मण्डी सीतापुर रोड पर केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

विरोध का तरीका भी अब बदल गया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर आम जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है। सपा, बसपा, कांग्रेस को यह सब दिखाई नही दे रहा है।

विरोध का तरीका भी अब बदल गया है। संसद का सत्र हंगामे की भेंट चढ़ जाता है। जिससे विकास की सारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास के तहत सभी को लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया है। बाकी दल वोट बैंक के रूप में दलित समाज का प्रयोग करते हैं।

कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी टंडन, जुगल किशोर व नीरज बोरा भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें