रायबरेली के सलोन में 19 हजार फर्जी प्रमाण पत्र के मामले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम मंगलवार को रायबरेली पहुंची थी।
इस दौरान सीएमओ दफ्तर में सीएमओ से बात कर जरूरी दस्तावेजों को एकत्र किया साथ ही विकास भवन पहुंची थी जहां सीडीओ से बात कर आरोपी वीडियो की केस हिस्ट्री के बारे में जानकारी ली। टीम कई अहम दस्तावेजों की फोटोकापी कर लें गई साथ भी सलोन के पांच गांवों में उसकी पड़ताल शुरू हो गई है।
बुधवार को सीएमओ दफ्तर में हड़कंप मची रही। सीएमओ भी दोपहर तक कार्यालय नहीं पहुंचे। वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम रायबरेली में कहां कहां पड़ताल करे इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी जानकारी नहीं है। जांच टीम के रायबरेली आने से खलबली मची हुई है। कारण अब जवाब देने के लिए सभी को तैयार होना होगा।