फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: महंत नृत्य गोपाल दास अब पूरी तरह स्वस्थ, लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना

Wed, 11 Sep 2024 02:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज करवा रहे महंत नृत्य गोपाल दास अब स्वस्थ हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह अपने शिष्यों के साथ अयोध्या रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
अयोध्या के लिए रवाना होने से पहले स्वस्थ और प्रसन्नचित महंत नृत्य गोपाल दास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष और मणि रामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास को मेदांता हास्पिटल से चार दिनों तक चिकित्सीय उपचार और परामर्श के बाद  बुधवार को दोपहर छुट्टी दे दी गई। वे लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


महंत नृत्य गोपाल दास को बीते रविवार को भूख में कमी और पेशाब करने में आई दिक्कतों के कारण लखनऊ के मेंदांता हास्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। तीन दिन चले स्वास्थ्य परीक्षण और बेहतर चिकित्सा के बाद  स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए दोपहर उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - भाजपा नेता अपर्णा यादव ने राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला, सीएम से की थी मुलाकात
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब बचा लंगड़ा भेड़िया है सबसे ज्यादा खतरनाक... कुनबे का बताया जा रहा सरदार, मिल गई लोकेशन!
विज्ञापन


 देश भर में ट्रस्ट अध्यक्ष के स्वास्थ्य को लेकर भक्तों और संत- महंतों की ओर से व्यापक प्रार्थनाएं की जा रही हैं। मणिरामदास छावनी के प्रतिनिधि और विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर में महंत दास अपने शिष्यों संत कृपालु रामदास पंजाबी बाबा और संत जानकी दास के साथ अपने वाहन से सड़क मार्ग से लखनऊ से रवाना हुए हैं।  शाम तक वे अपने आश्रम मणिराम दास छावनी पहुंच जाएंगे।

दूसरी तरफ, यहां मणि रामदास छावनी में महंत दास के पूरी तरह से स्वस्थ होने की सूचना मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई। पिछले कई दिनों से आश्रम में रहने वाले संत, श्रद्धालु और सनातन धर्म के विद्यार्थी महंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें