फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: कोहरे और गलन से हुई नए साल की शुरुआत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Mon, 01 Jan 2024 07:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर कोहरे का घनत्व वाराणसी और प्रयागराज में सर्वाधिक रहा, यहां दृश्यता शून्य रही। लखनऊ में दृश्यता 500 मीटर तक बढ़ गई थी, इसलिए यहां कुछ राहत रही।
विज्ञापन
कोहरे की आगोश में शहर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। नए साल के पहले दिन सोमवार को भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। कुछ जिलों में हल्की धूप कुछ मिनटों के लिए दिखी लेकिन वह सर्दी कम करने में नाकाफी थी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहने की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन


घना कोहरे, गलन के साथ नए साल की नई सुबह की शुरुआत हुई। फिलहाल मौसम ऐसा ही रहेगा। अगले दो-तीन दिन के भीतर विंध्य व बुंदेलखंड में बूंदाबांदी के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दिन बीतने के साथ कहीं-कहीं मौसम खुलेगा तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर कोहरे का घनत्व वाराणसी और प्रयागराज में सर्वाधिक रहा, यहां दृश्यता शून्य रही। लखनऊ में दृश्यता 500 मीटर तक बढ़ गई थी, इसलिए यहां कुछ राहत रही। फुर्सतगंज में 50, झांसी में 80 मीटर, हमीरपुर व नजीबाबाद में 100 मीटर और बांदा में 150 मीटर दृश्यता रही। अन्य इलाको में 200 या इससे अधिक रही।
विज्ञापन


इस बीच बाराबंकी, हरदोई, कानपुर नगर, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, प्रयागराज, फतेहपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुर्सतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, उरई, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मेरठ और अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान बस्ती व चुर्क को छोड़ दें तो 20 से नीचे बना रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें