फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी पर लगे आरोप में नया ट्विस्ट : महिला ने हलफनामा देकर कहा पिता ने मेरे नाम का किया गलत इस्तेमाल

Sun, 01 Aug 2021 08:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गाजियाबाद के व्यक्ति द्वारा आईजी पीएसी प्रयागराज पर लगाए गए आरोप के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है।  जिस व्यक्ति ने जिस महिला के हवाले से कहा है आईजी उनकी बेटी को फोन करते हैं और परेशान करते हैं, उक्त महिला ने ऐसी किसी शिकायत से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के व्यक्ति द्वारा आईजी पीएसी प्रयागराज पर लगाए गए आरोप के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। गाजियाबाद के जिस व्यक्ति ने जिस महिला के हवाले से कहा है आईजी भजनी राम मीणा उनकी बेटी को फोन करते हैं और परेशान करते हैं, उक्त महिला ने ऐसी किसी शिकायत से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन

    
सूत्रों ने बताया कि महिला ने इस संबंध में एडीजी पीएसी को एक हलफनामा भेजा है जिसमें उसके नाम से की गई शिकायतों को निराधार बताया है। उक्त महिला ने कहा है कि उसके पिता ने मेरी जानकारी के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है। महिला ने कहा कि उसने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। वहीं सूत्रों का कहना है कि मामला एक जमीन से जुड़ा है। इस जमीन के सौदे को लेकर महिला और उसके पिता के बीच विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आईजी ने महिला की ओर से पैरवी की थी, जिसके बाद उन पर इस तरह के आरोप लगाए गए हैं।
 
बता दें कि गाजियाबाद के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर ट्वीट कर आईजी भजनी राम मीणा पर आरोप लगाया था कि वह उनकी बेटी को रात में फोन करके परेशान करते हैं। डीजीपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए एडीजी पीएसी अजय आनंद को जांच सौंपी थी और एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें