बांद्रा जाने के लिए शहरवासियों को एक नई साप्ताहिक ट्रेन का
तोहफा शुक्रवार को मिलेगा।
रेल बजट में घोषित रामनगर-बांद्रा साप्ताहिक
ट्रेन (19061/19062) का संचालन शुक्रवार से शुरू होगा। प्रयोग के तौर पर
ट्रेन का संचालन 24 को बांद्रा से और 27 जनवरी को रामनगर से होगा।
इसके बाद
इस ट्रेन का नियमित संचालन बांद्रा टर्मिनल से प्रत्येक गुरुवार को एवं
रामनगर से प्रत्येक शनिवार को होगा।
रामनगर-बांद्रा ट्रेन प्रत्येक शनिवार
को रामनगर से सुबह 6:20 बजे प्रस्थान कर शाम 4:20 बजे लखनऊ जंक्शन
पहुंचेगी।
ट्रेन कानपुर सेंट्रल होते हुए रविवार रात 10:25 बजे बांद्रा
टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन में दो एसएलआर, छह जनरल श्रेणी, छह शयनयान श्रेणी,
दो एसी तृतीय और 1 एसी द्वितीय की बोगी होगी।