फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

160 गुना बढ़ी कोरोना जांच की क्षमता, एक दिन में रिकॉर्ड 16,546 टेस्ट

Fri, 19 Jun 2020 12:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
 यूपी ने कोरोना जांच के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 16,546 कोरोना टेस्ट किए गए। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक प्रदेश में कोरोना जांच की क्षमता 160 गुना बढ़ी है। सरकार की कोशिश है कि जून के अंत तक 25 हजार टेस्टिंग क्षमता प्रतिदिन हो जाए।
विज्ञापन


 मार्च में प्रदेश में 100 टेस्ट प्रतिदिन हो रहे थे, वहीं अब ये आंकड़ा 16 हजार के पार पहुंच चुका है। पूल टेस्टिंग में भी यूपी देश में अग्रणी है। दिल्ली में रोजाना 5 हजार, महाराष्ट्र में रोजाना 14 हजार टेस्ट हो रहे हैं। आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के बाद भी यहां कोरोना मरीजों की संख्या यहां काफी कम है।

यूपी देश में सबसे ज्यादा कोरोना बेडों की संख्या वाला प्रदेश हैं। जहां मौजूदा हालत में 100236 बेड तैयार हैं। इसे डेढ़ लाख तक पहुंचाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। कोरोना मरीजों के लिए सभी जिलों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है। सभी जिलों व मेडिकल कॉलेजों में ट्रूनेट मशीन भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट लैब को कलेक्शन सेंटर खोलने की अनुमति

स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट लैब को जिलों में भी कोरोना जांच के लिए कलेक्शन सेंटर खोलने के अनुमति दे दी है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के अनुसार लैब संचालकों को कलेक्शन सेंटर की जानकारी जिले के डीएम और सीएमओ को देनी होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें