फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के 34 व पैरामेडिकल के 68 पदों को हरी झंडी

Sat, 19 Mar 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्वास्थ्य व‌िभाग ने जारी क‌िए औपचार‌िक आदेश - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने 100 बेड के संयुक्त अस्पताल की स्थापना के लिए कुल 129 पदों का मानक निर्धारित कर दिया है। इनमें 34 पद डॉक्टरों के होंगे। पैरामेडिकल के 68 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 27 पद होंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद आउटसोर्सिंग के जरिये भरे जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें, सूबे के कई जिलों में 100 बेड के संयुक्त अस्पताल बनकर तैयार हो गए हैं। इसी साल इन्हें शुरू करना है। अब तय किए गए मानक के अनुसार ही प्रत्येक अस्पतालों के सभी पद भरे जाएंगे ताकि सभी अस्पतालों में एकरूपता रहे। 

स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को इसी के अनुसार आगे की कार्यवाही के लिए कहा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि पदों का सृजन बाद में अलग से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक अस्पताल में ये होंगे पद

फ‌िजीश‌ियन से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के हैं पद - फोटो : Demo
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-1, अधीक्षक/परामर्शदाता-1, फिजिशियन-2, चेस्ट फिजिशियन-1, बाल रोग विशेषज्ञ-1, रेडियोलॉजिस्ट-1, स्किन/एसटीडी-1, निश्चेतक-2, जनरल सर्जन-2, आर्थोपैडिक सर्जन-2, ईएनटी सर्जन-1, नेत्र सर्जन-1, ईएमओ-3, दंत सर्जन-1, चिकित्साधिकारी कार्डियोलॉजिस्ट-1 और चिकित्साधिकारी पैथालॉजिस्ट-1

महिला विभाग : चिकित्सा अधीक्षक-1, स्त्री रोग विशेषज्ञ-1, बाल रोग विशेषज्ञ-1, निश्चेतक-2, ईएमओ-3, चिकित्साधिकारी पैथालॉजिस्ट-1, चिकित्साधिकारी रेडियोलॉजिस्ट-1 व वरिष्ठ स्त्री रोग परामर्शदाता-2

पैरामेडिकल संवर्ग : डेंटल हाईजीनिस्ट-1, एक्सरे टेक्नीशियन-2, ऑप्टोमेट्रिस्ट-1, डार्क रूम असिस्टेंट-1, ईसीजी टेक्नीशियन-1, ओटी टेक्नीशियन-2, लैब टेक्नीशियन-2, फिजियोथिरेपिस्ट-1, फार्मासिस्ट-8, चीफ फार्मासिस्ट-2, सहायक नर्सिंग अधीक्षक-2, नर्सिंग सिस्टर-6, स्टाफ नर्स-30, वरिष्ठ सहायक-1, कनिष्ठ सहायक-3, सहायक स्टोर कीपर-2, बायोमेडिकल इंचार्ज-1 व वाहन चालक-2

चतुर्थ श्रेणी के पद : ओटी अटेंडेंट-1, लैब अटेंडेंट-1, वार्ड बॉय/आया-6, स्वीपर-10, माली-1, इलेक्टीशियन-1, धोबी-1, चपरासी-5 व प्लंबर-1
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें