फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह यहां खुलेगा CNG फिलिंग स्टेशन

Fri, 27 Jun 2014 09:51 AM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनजी सप्लाई बेहतर बनाने के लिए शहर में पहला कंपनी संचालित सीएनजी फिलिंग स्टेशन अगले माह के अंत तक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सीएनजी सप्लाई से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी ने वृंदावन आवासीय योजना में ऑन लाइन फिलिंग स्टेशन शुरू कराने की एनओसी सहित अन्य सभी जरूरी औपचारिकता पूरी करने का दावा किया है।

कंपनी अधिकारियों का कहना है कि फिलिंग स्टेशन अगले माह के अंत तक शुरू कराने को अब बचे सिविल कार्य को पूरा कराने के साथ ही कंप्रेशर टेस्टिंग की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


ग्रीन गैस कंपनी के प्रबंध निदेशक एसपी शर्मा ने बताया कि वृंदावन आवासीय योजना में संचालित यह शहर का पहला कंपनी स्वामित्व वाला सीएनजी ऑन लाइन फिलिंग स्टेशन होगा।

इसका संचालन शुरू हो जाने से तेलीबाग, पीजीआई रोड, वृंदावन व एल्डिको कॉलोनी सहित सदर इलाके के सीएनजी चलित वाहन चालकों को गैस भरवाने के लिए आशियाना, नादरगंज व गोमतीनगर स्थित पंपों के चक्कर काटने से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में तीन डिस्पेंसर यूनिट के साथ संचालित इस फिलिंग स्टेशन का आगे और विस्तार कर इसे सीएनजी रीफिलिंग सेंटर के बतौर भी विकसित किए जाने की योजना है।

ताकि अन्य पेट्रोल पंपों पर भी डीबीसी के तहत सीएनजी की उपलब्धता को आसान बनाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें