फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन जवानों की जल्द बढ़ेगी सेलरी

Fri, 27 Jun 2014 08:43 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों का पारिश्रमिक बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग से लिखा-पढ़ी की जा रही है।
विज्ञापन


इसी महीने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। वित्त विभाग ने दोबारा प्रस्ताव मांगा है।

पीआरडी जवानों को दुर्घटना बीमा का लाभ देने पर भी विचार किया जा रहा है। बीमा कंपनियों से बातचीत हुई है और एक कंपनी ने इसके लिए रजामंदी भी दे दी है।

यह जानकारी राज्यमंत्री राम करन आर्य ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में भाजपा के मनीष असीजा के एक सवाल के जवाब में दी।
आर्य ने बताया कि फिलहाल पीआरडी जवानों को 160 रुपये रोजाना पारिश्रमिक दिया जाता है।

1989 में पीआरडी व होमगार्ड के जवानों को एक समान पारिश्रमिक मिलता था। बाद में होमगार्ड के जवानों का पारिश्रमिक ज्यादा हो गया।

पीआरडी जवानों का पारिश्रमिक बढ़ाने के लिए वित्त विभाग को पत्र भेजा गया था। वित्त विभाग ने दोबारा प्रस्ताव मांगा है। जल्द ही इस पर फैसला किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें