फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के जबड़े में नवजात का शव, कांप गई लोगों की रूह

Tue, 10 Mar 2015 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानवता को शर्मशार करते हुए दामोदर नगर मैदान में कोई नवजात शिशु (लड़का) का शव फेंक गया। सुबह लोग वहां से निकले तो नजारा देखकर रूह कांप गई।
विज्ञापन


कुत्तों का झुंड नवजात के शव को नोच रहा था। नजदीक में मौजूद पान दुकानदार विनोद सहित मुहल्ले के लोगों ने कुत्तों को भगाकर सूचना डॉयल 100 में दी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो माह के भीतर क्षेत्र में नवजात का शव मिलने की यह दूसरी घटना है।

दामोदर नगर निवासी नीलम के मुताबिक ठाकुर ट्रांसपोर्ट के पीछे पॉलिथीन में लिपटे नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

कई बार ‌मिल चुके हैं शव

सड़क किनारे पान की दुकान लगाने वाले विनोद ने कुत्तों के जबड़े में नवजात के शव को देखा तो होश फाख्ता हो गए। शोर मचाने पर मुहल्ले के लोगों ने लाठी-डंडे पटक कर कुत्तों को खदेड़ा।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया फौरी जांच में लग रहा है कि मृत अवस्था में पैदा होने पर नवजात के शव को जमीन में दफन किया गया था।

कुत्तो ने शव को बाहर निकाल लिया। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। बता दें कि एक माह पूर्व अंबेडकर नगर हाइवे के किनारे एक नवजात बच्ची का रस्सी से गला घोंटकर शव गड्ढे में फेंक दिया गया था।

बर्रा पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए जांच खत्म कर दी। क्षेत्रीय लोगों को कहना है कि बर्रा बाइपास पर छोटे-बड़े करीब एक दर्जन नर्सिंग होम खुले हुए हैं यहां अक्सर गर्भपात करवाकर शिशुओं के शवों को ऐसे ही ठिकाने लगा दिया जाता है। नर्सिंग होम के बाहर कूड़ेदार में भी एक शव मिल चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें