फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची को नोचकर कुत्ते खा गए, तमाशबीन बना रही जनता

Sat, 22 Oct 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
ये तहजीब का शहर है। पर इसी शहर में शुक्रवार देर शाम एक बच्ची को कूड़े में फेंक दिया गया।  इस बच्ची पर कुत्तों का झुंड टूट पड़ा। लोगों ने देखा और तमाशबीन बनकर खडे़ रहे।
विज्ञापन


बच्ची के शरीर को कुत्ते नोंच-नोंचकर खा गए। क्या इस घटना को देखने और सुनने के बाद आप यही कहेंगे-ये तहजीब का शहर है? जन्म लेने के कुछ घंटे बाद ही बच्ची को गऊघाट पंपिंग स्टेशन के पास फेंका गया।

बच्ची जिंदा था या मरी, यह अलग बात हो सकती है...पर उसके बाद जो कुछ हुआ वह हमारे इंसान होने पर सवाल उठाती है। दौलतगंज नाना पीर मजार के पास रहने वाली शांति गुप्ता बताती हैं-शाम के सात बजे होंगे कि इसी बीच पंपिंग स्टेशन के पास नवजात बच्ची का शव मिलने का हल्ला मचा।
विज्ञापन


हम दूसरी महिलाओं के साथ दौड़ते हुए पहुंचे तो नजारा देखकर दिल दहल गया। पांच-छह कुत्ते एक बच्ची के शरीर के हिस्से को खाने के लिए आपस में लड़ रहे थे।

हमने शोर मचाकर कुत्तों को भगाने की कोशिश की पर उनपर कोई असर नहीं पड़ा। सारी महिलाएं रोने लगीं। हमने वहां मौजूद युवकों से कुत्तों को भगाकर शव का बचा हिस्सा दफनाने के लिए कहा लेकिन कोई नहीं सुना।
विज्ञापन


महिलाएं आंखें बंद करके घर चली गईं। इस बीच कुत्तों ने शव खा डाला। शांति का कहना है कि इस घटना को देखने के बाद हमारे गले से निवाला नहीं उतरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें