फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: रोडवेज की वॉल्वो में आज से फ्री वाईफाई

Fri, 21 Oct 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) शुक्रवार से एसी वॉल्वो बसों में फ्री वाईफाई शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में पांच वॉल्वो के यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे। इनमें से चार लखनऊ से दिल्ली और एक बहराइच से अजमेर रूट की वॉल्वो शामिल हैं। जबकि, पखवारे भर में दस अन्य एसी बस में भी फ्री वाईफाई शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार  को बताया कि लखनऊ के चारबाग अड्डे से रात 8:00 बजे, 9:00 बजे, 9:15 बजे व 10:00 बजे और बहराइच से चलकर वाया लखनऊ, जयपुर होकर अजमेर जाने वाली शाम 7:35 बजे की वॉल्वो में यात्रियों को रिलायंस 4 जी की फ्री वाईफाई सुविधा हासिल होगी।

उन्होंने बताया कि फ्री वाईफाई डोंगल को बृहस्पतिवार को वॉल्वो में स्थापित करा दिया जाएगा। यात्रियों को फ्री वाईफाई सुविधा के लिए कंडक्टर से पासवर्ड लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली की पांच अन्य वॉल्वो और पांच दूसरे रूट पर चलने वाली एस बसों में भी फ्री वाईफाई शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें