फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट : अंडरवर्ल्ड नहीं अब साइबर ठगों का ठिकाना बना नेपाल, होटल में बैठकर खंगाल रहे खाते

Mon, 27 Sep 2021 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यह चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब विभूतिखंड पुलिस को साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गे पकड़ में आए। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी अंडरवर्ल्ड और माफिया की शरणस्थली रहा नेपाल अब साइबर ठगों का नया व सुरक्षित ठिकाना बन गया है। अब नेपाल से धमकी व रंगदारी की कॉल नहीं आती है, किसी होटल के कमरे में बैठे साइबर ठग सिर्फ एक क्लिक पर पूरा खाता खाली कर देते हैं।

विज्ञापन


यह चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब विभूतिखंड पुलिस को साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गे पकड़ में आए। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है।

यही नहीं, नेपाल के बुटवल, भैरहवां और पोखरा सहित सीमावर्ती कई जिलों के होटलों में साइबर ठगों के कई गिरोह ने ठिकाना बना रखा है। साइबर ठग नेपाल में बैठकर खातों में सेंध लगा रहे हैं और सरकारी डाटा भी चुरा रहे हैं।
विज्ञापन


विभूतिखंड पुलिस की गिरफ्त में आए गिरोह ने नेपाल के बुटवल में अड्डा बना रखा है। गिरोह ने बुटवल में बैठकर भू-लेख वेबसाइट से लोगों के डाटा व अंगूठे के निशान तक चोरी कर लिए।

इसके बाद सैकड़ों फिंगर प्रिंट चोरी कर क्लोन तैयार किए और खातों से रकम उड़ानी शुरू कर दी। पुलिस ने जब आरोपियों को दबोचा तो उनके पास से 100 से अधिक अंगूठे के क्लोन, लैपटॉप, मोबाइल व 2.98 लाख रुपये नकदी बरामद हुई।

पुलिस ने गिरोह के गोरखपुर के बांसगांव धनौरा बुजुर्ग निवासी राजेश राय, राहुल कुमार राय और रामसरन गौड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अभी इस गिरोह के तीन मुख्य आरोपी सहित कई शातिर ठगों ने नेपाल में ही अपने लिए सुरक्षित स्थान बना रखा है। इसमें अजीत कुमार निषाद, दीन दयाल निषाद व किशन कुमार निषाद प्रमुख हैं।

साइबर अपराधियों के ठिकानों की खंगाल रही डिटेल
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुुताबिक, गिरोह के बारे में काफी अहम जानकारी मिली है। कई जालसाजों को चिह्नित किया गया है। पूरी जानकारी जुटाकर जल्द बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें