फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neet 2019 के नतीजे घोषित, लखनऊ के सहर्ष शुक्ला ने हासिल की ऑल इंडिया 184वीं रैंक

Wed, 05 Jun 2019 08:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सहर्ष शुक्ला व वैशाली सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश के प्रमुख संस्थानों में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा NEET 2019 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शहर के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी।

विज्ञापन


लखनऊ के सहर्ष शुक्ला ने ऑल इंडिया 184वीं रैंक हासिल की। वहीं, वैशाली सिंह ने ऑल इंडिया 1459, उस्मान जावेद ने 1919 और आनंदित त्रिपाठी ने 1991वी रैंक हासिल की।

इस बार नीट के ऑल इंडिया टॉपर राजस्थान के नलिन खंडेलवाल बने हैं। उन्होंने 720 में से 701 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान पाया है। उनकी परसेंटाइल 99.9999 है।
विज्ञापन


दिल्ली के भाविक बंसल और उत्तर प्रदेश के अक्षत कौशिक ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। तेलंगाना की माधुरी रेड्डी लड़कियों की सूची में शीर्ष स्थान पर रहीं और उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें