फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौटिका ग्रींस अपार्टमेंट बनेंगे 500 फ्लैट, 20 पेंट हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीजी सिटी में इकाना स्टेडियम के पास नौटिका ग्रींस अपार्टमेंट परियोजना को मंजूरी मिल गई है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। इसमें 28 मंजिला पांच टावरों में 500 प्रीमियम फ्लैट और 20 पेंट हाउस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि परियोजना करीब पांच एकड़ जमीन पर आकार लेगी। फ्लैट 2100 और पेंट हाउस करीब 4000 वर्गफीट के होंगे। फ्लैट तीन बेडरूम और स्टडी रूम श्रेणी के होंगे। इकाना क्रिकेट स्टेडियम और पलासियो मॉल के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे प्लॉट पर अपार्टमेंट बनाया जाएगा।
प्रथमेश कुमार ने बताया कि परियोजना पहले नर्मदा अपार्टमेंट के नाम से जी-20 रोड पर प्रस्तावित थी। न्यायालय में वाद के कारण यह लंबित हो गई। इसके समाधान के लिए गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर सीजी सिटी में नए स्थल का चयन किया गया है। नर्मदा अपार्टमेंट के आवंटियों को यहां के अपार्टमेंट में समायोजित किया जाएगा। उन्हें इसके लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। जो आवंटी यहां फ्लैट नहीं लेना चाहेंगे उन्हें नियमानुसार ब्याज सहित रकम वापस कर दी जाएगी। नियमानुसार रेरा पंजीकरण के बाद फ्लैटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें