फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विहिप सिर्फ कागजी और फर्जी संस्था'

Fri, 18 Oct 2013 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर सपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने विहिप की संकल्प सभा पर हमला बोलते हुए संगठन को पूरी तरह फर्जी बता दिया है।
विज्ञापन


नरेश अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह संकल्प यात्रा सिर्फ सूबे का माहौल खराब करने व अशांति फैलाने के लिए की जा रही है।

अग्रवाल ने यहां तक कह डला कि विश्व हिंदू परिषद का कोई जनाधार नहीं है। न तो प्रदेश सरकार ने इसे कोई मान्यता दी है और न ही देश के हिंदू इसे मानते हैं।

पढ़ें-‘तोगड़िया-सिंहल अयोध्या आए तो खैर नहीं’

अग्रवाल ने संघ और भाजपा को भी लपेटते हुए कहा कि चुनाव के वक्त सांप्रदायिक ताकतें विहिप का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में अगर शांति व्यवस्था पर चोट पहुंचाई तो विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं पर रासुका भी लगाया जाएगा।

पढ़ें-विहिप का ऐलान, होकर रहेंगी संकल्प सभाएं

सिंघल ने भी किया पलटवार
विहिप के प्रमुख अशोक सिंघल अयोध्या तो नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने बयान दिया है कि प्रदेश सरकार जान बूझ कर माहौल खराब करना चाह रही है। सिंघल ने कहा कि संकल्प सभा को शांतिपूर्वक करने का आह्वाहन किया गया था, न जाने इसमें राज्य सरकार को क्या दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अयोध्या LIVE: हनुमानगढ़ी पर लगाया ताला

सिंघल ने सपा नेता आजम खां का नाम लिए बगैर कहा कि एक मंत्री के इशारे पर समाजवादी पार्टी इतना बवाल कर रही है। संकल्प सभा का मकसद प्रदेश में अशांति फैलाना एकदम भी नहीं है।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें