फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम जागा, न दिया चार्ज तो देना होगा जुर्माना

Tue, 03 Sep 2013 09:58 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जो भवन स्वामी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं उनसे अब नगर निगम वसूली की नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन


यूजर चार्ज वसूली को लेकर शासन का आदेश आने के बाद नगर निगम में मंगलवार को अधिकारियों व कूड़ा कलेक्शन का काम करने वाली निजी कम्पनी ज्योति इनवॉयरोटेक के प्रतिनिधियों की विशेष बैठक अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सभी जोनल अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह यूजर चार्ज वसूली में सहयोग करेंगे और जिन वार्डों में कूड़ा कलेक्शन हो रहा वहां जाकर जांच की जाए कि हर वार्ड के पूरे क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है कि नहीं।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जो भवन स्वामी यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं उनके खिलाफ जुर्माना व कचरा प्रबंधन के नियमों व नगर निगम अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


हाल में शासन से एक आदेश जारी हुआ है जिसमें तीन साल तक नगर निगम को यूजर चार्ज का बिल जारी करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ठेले-खोमचे वालों द्वारा सबसे अधिक गंदगी फैलाई जा रही है इसलिए अब उन पर भी कड़ाई की जाएगी। उनसे कहा जाएगा कि वह डस्टबिन में कूड़ा डालें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें