फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इन्हें भी चाहिए दो दिन की छुट्टी

Tue, 03 Sep 2013 09:51 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास परिषद में पांच दिन का सप्ताह लागू होने के बाद अब लखनऊ विकास प्राधिकरण में भी ऐसी ही मांग कर्मचारियों ने प्रशासन के समक्ष रखी है।
विज्ञापन


आवास-विकास कर्मचारी संघों की ओर से इसका जो प्रस्ताव रखा गया था, उसकी एक प्रति मंगा कर एलडीए कर्मचारी यूनियन ने अपना प्रस्ताव तैयार किया है।

इस प्रस्ताव को अधिष्ठान अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जबकि बहुत जल्द ही उपाध्यक्ष को भी इस आशय का ज्ञापन कर्मचारी पेश करेंगे।

एलडीए कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने कहा कि हमने अधिष्ठान अधिकारी, ओएसडी एलएम प्रसाद के समक्ष अपनी मांग रख दी है।

जल्द ही उपाध्यक्ष को भी मांगपत्र सौंपा जाएगा। पांच दिन का सप्ताह होने से प्राधिकरण में बिजली, पेट्रोल और अन्य खर्च की काफी बचत होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें