बसपा सुप्रीमो मायावती ने इटावा के चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज को तत्काल सरकारी नियंत्रण में लेने की मांग की है। उन्होंने कहा, वह सत्ता में आने पर आकस्मिक निधि व मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की फिजूलखर्ची के सभी मामलों की जांच कराके दोषियों को सख्त कानूनी सजा दिलाएंगी।
मायावती ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज को सपा परिवार के लोगों ने अपनी जागीर की तरह इस्तेमाल किया है।
सुप्रीम कोर्ट में यह सामने आया है कि इसे सपा परिवार के प्रमुख लोगों का एक ट्रस्ट चला रहा है जिसे 2003 में सपा सरकार ने आकस्मिक निधि से 100 करोड़ रुपये दे दिया।