फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार लोगों को नोटिस जारी, घोषित कर रहे हैं काला धन

Thu, 29 Sep 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
काला धन घोषित करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर को आयकर दफ्तर आधी रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान अफसर करदाताओं के घोषणा पत्र एवं फार्म रिसीव करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद एक अक्तूबर से काला धन की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा। ये बातें प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सुशील कांत मिश्रा ने बुधवार को कही।

उन्होंने कहा कि आय घोषणा स्कीम के आवेदकों की सुविधा के लिए 28 सितंबर से ही दफ्तर को रात 8 बजे तक खोला जा रहा है। 30 सितंबर को रात 12 बजे तक दफ्तर खुलेगा जिससे योजना का अधिक से अधिक करदाता फायदा उठा सकें।

पूर्वी यूपी से लेकर बरेली तक से सूचना आ रही है कि बड़ी संख्या में व्यापारी, डॉक्टर, बिल्डर, बड़े ट्रेडर्स एवं ज्वैलर्स आय घोषणा स्कीम के तहत अपनी आय की घोषणा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अक्तूबर से काला धन के खिलाफ अभियान तेज

demo pic
उन्होंने बताया कि 25 हजार से अधिक ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया गया है जो रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं। अब एक अक्तूबर से काला धन के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा।

आखिरी हफ्ते में बढ़े काला धन घोषित करने वाले
वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, बरेली, मुरादाबाद आदि में काला धन का खुलासा कर उसे एक नंबर का कराने वालों की तादाद पिछले एक हफ्ते की तुलना में 100 फीसदी तक बढ़ी है।

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने बताया कि 40 फीसदी लोग अति गोपनीय तरीके से बंगलुरु स्थित चीफ प्रोसेसिंग सेंटर से जबकि  60 फीसदी लोग ऑनलाइन या मैनुअल आवेदन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वी यूपी को सालाना लक्ष्य का 10 फीसदी तक राजस्व यानी 900 करोड़ रुपये इस योजना से हासिल होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें