फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर हिंसा: राहत शिविरों की सच्चाई परखेगी समिति

Sat, 14 Dec 2013 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर हिंसा के बाद विस्थापितों के लिए बने शिविरों में मिलने वाली चिकित्सीय सहायता व अन्य राहत कार्यों की सच्चाई परखने के लिए सरकार ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।
विज्ञापन


मेरठ के मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित इस समिति को 18 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी।

राहत शिविरों में चिकित्सा के अभाव में बच्चों की बड़ी संख्या में मौत होने पर सर्वोच्च न्यायालय की नाराजगी के बाद उठाए गए कदम के बारे में गृह सचिव कमल सक्सेना ने शुक्रवार शाम को एनेक्सी के मीडिया सेंटर में जानकारी दी।

गृह सचिव ने बताया कि मेरठ के मंडलायुक्त मंजीत सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है और इस समिति में मुजफ्फरनगर व शामली के डीएम और सीएमओ शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


समिति को देखना होगा कि कितने राहत शिविर चल रहे हैं और उनमें कितने लोग मौजूद हैं। राहत शिविरों में हुई मौत के मामलों की असलियत की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में अब तक कुल 11 लोगों की मौत होने की औपचारिक जानकारी है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें