फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मस्जिदों में मांगी मजलूमों की हिफाजत की दुआ, उलमा बोले- फलस्तीनियों को मारकर स्थापित नहीं होगी शांति

Sat, 14 Oct 2023 10:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ की मस्जिदों में इस्राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में मजलूमों की हिफाजत और अमन की दुआ मांगी गई। 
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जव्वाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फलस्तीन में इस्राइल की कार्रवाई के खिलाफ और लोगों की हिफाजत के लिए बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद, टीले वाली मस्जिद, ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद सहित शहर की तमाम मस्जिद में जुमा की नमाज में दुआ मांगी गई। उलमा ने दोनों ओर से जारी बमबारी में निर्दोष लोगों के मारे जाने पर दुख जताया और अमन कायम करने के लिए बमबारी रोकने की अपील की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फलस्तीनियों को मारकर शांति स्थापित नहीं होगी। मजलिसे उलमा-ए-हिन्द के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि अल्लाह के रसूल ने फरमाया है कि हमेशा मजलूम का साथ दो, वह अजनबी ही क्यों न हो और कभी जालिम का साथ न दो, वह तुम्हारा भाई ही क्यों न हो। यही वजह है कि हम मजलूम फलस्तीनियों के समर्थन में और जालिमों की बर्बादी के लिए दुआ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी: बिजली दर बढ़ाने पर आमादा पावर कॉर्पोरेशन, प्रदेश में 30 से 35 फीसदी महंगी हो सकती है बिजली
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस्राइल-फलस्तीन को लेकर CM योगी का सख्त आदेश, भारत सरकार के विचारों के विपरीत जाने पर होगी कार्रवाई


इस मौके पर मौलाना रजा हैदर जैदी, मौलाना रजा हुसैन रिजवी, मौलाना शबाहत हुसैन, मौलाना जव्वार हुसैन, मौलाना कमरुल हसन, मौलाना फैज अब्बास मशद्दी, मौलाना हसन जाफर, मौलाना तनवीर अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुमा की नमाज से पहले मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि मस्जिद ए अकसा और बैतुल मुकददस दुनिया भर के मुसलमानों के लिए काफी अहम और मुकद्दस है।

इस मुकद्दस जमीन पर यहूदियों ने 1948 से कब्जा कर रखा है। मौलाना ने तमाम देशों से फलस्तीनियों की समस्या के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को अमल में लाने के प्रयास करने की अपील की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें