फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिहाबाद के ठेकेदार की उन्नाव में गोली मारकर हत्या, प्रधान पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में मलिहाबाद के ठेकेदार ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, प्रधान समेत चार पर आरोप
विज्ञापन

मलिहाबाद के नबीनगर निवासी 35 वर्षीय ठेकेदार आमीन अहमद की उन्नाव के औरास में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
शुक्रवार रात उसका शव मैनीभावाखेड़ा रामपुर संपर्क मार्ग पर द्रिगपालखेड़ा के पास सड़क किनारे पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया।
जेब से मिले कागजों से उसकी पहचान कर पुलिस ने लखनऊ पुलिस और परिवारीजनों से संपर्क किया।
आमीन के भाई शकील ने नबीनगर के ग्राम प्रधान जमशेद अली समेत चार लोगों पर चुनावी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
उन्नाव के औरास थाना प्रभारी संजीव यादव ने बताया कि द्रिगपालखेड़ा गांव के पास गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को सड़क किनारे एक बाइक पड़ी मिली, जिसके ऊपर ही एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। बाइक के ही निकट पुलिस को .32 बोर के दो खोखे भी मिले।
पुलिस को लगा कि कोई व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया है। जांच में पता चला कि बाइक पर पडे़ व्यक्ति के सिर के पिछले हिस्से में गोली मारी गई है और उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस आनन-फानन उक्त व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कपड़ों की तलाशी में मिले कागजातों से मृतक की पहचान मलिहाबाद के नबीनगर निवासी रसूलबख्श के बेटे आमीन अहमद के रूप में हुई।
आमीन की हत्या की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उसका भाई शकील अहमद व अन्य परिवारीजन उन्नाव पहुंचे।
शकील ने बताया कि शुक्रवार शाम वह मलिहाबाद के टेढ़ेमऊ जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात आठ बजे तक उससे मोबाइल फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
शकील ने नबीनगर के प्रधान जमशेद अली, उसके भाई जुबैर अली, रमजान अली व जब्बार अली पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
उसका कहना है कि जमशेद अली से चुनावी रंजिश चल रही थी। अप्रैल में प्रधान गांव में खड़ंजा लगवा रहा था। खड़ंजे की चौड़ाई आठ फीट थी।
प्रधान ने रंजिश के चलते उसके घर का चबूतरा तुड़वाकर वहां 12 फीट का खड़ंजा बिछवा दिया था। चबूतरा तोड़ने पर आमीन ने विरोध किया तो ग्राम प्रधान व उसके परिवारीजनों ने लात-घूसों से पीटा था।
आमीन ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना व एसएसपी से लेकर डीजीपी तक की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बकौल शकील, आला अधिकारियों से शिकायत करने पर प्रधान व उसके साथी नाराज थे और धमका रहे थे।
उन्होंने ही मौका देखकर आमीन की हत्या की है। उधर, शनिवार सुबह उन्नाव के एसपी एमपी वर्मा ने मौका-ए-वारदात जाकर निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आमीन के सिर के पीछे दो गोलियां मारने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत में ठेकेदारी करता था आमीन
शकील ने बताया कि उसका भाई जिला पंचायत में ठेकेदारी व प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। पुलिस प्रधानी रंजिश के अलावा ठेकेदारी अथवा अन्य विवाद में हत्या की आशंका जताते हुए छानबीन कर रही है। औरास थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक और आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल मंगाई गई है। आमीन मलिहाबाद से औरास क्यों आया था? इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें