फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअर चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन पर केस, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2021 04:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आशियाना के औरंगाबाद जागीर के जंगल में सुअर चोरी के आरोप में मोनू रावत (28) को जमकर पीटा गया। उसके साथ जा रहे दो युवक अपनी जान बचाकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आशियाना केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, उसरी गांव के रहने वाले गुरुप्रसाद रावत का बेटा मोनू रावत, उसका चचेरा भाई शिवा रावत और सोनू रावत तीनों उन्नाव जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक, मोनू दोनों के साथ सुअर के खाने के लिए दाना लेने गए थे। वे दोपहर 12.30 बजे गांव से निकले थे। दोपहर करीब दो बजे तीनों बाइक से वापस आ रहे थे। वो औरंगाबाद जागीर के पास बबूल के जंगल की तरफ से कच्चे रास्ते से आ रहे थे। इसी बीच मुकेश रावत, सुरेश रावत और उनके चाचा सनी रावत ने उन्हें घेर लिया। तीनों की पिटाई की।

इसी बीच शिवा और सोनू अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। मोनू हमलावरों के बीच में फंस गया। उसे बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया गया। मोनू की पिटाई की सूचना शिवा ने परिजनों व पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मोनू को गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके से औरंगाबाद जागीर गांव में दबिश देकर सुरेश व मुकेश रावत को दबोच लिया। दोनों को थाने लेकर गई जहां पूछताछ शुरू की। वहीं मोनू के चचेरे भाई शिवा रावत की तहरीर पर तीन लोगाें मुकेश, सुरेश व सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने थाने पर किया हंगामा
वारदात के बाद पुलिस ने दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होने पर मृतक मोनू के परिजन व ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। वहां पहुंचने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को नियंत्रण में करने के लिए सख्ती करनी पड़ी। इसके बाद दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। इसके अलावा ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में भी लग गई थी। वहां भी पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। परिजनों के मुताबिक, परिवार में मां राजरानी, पत्नी विधि और दो महीने का बेटा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें