फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर फेंका शव, हथेलियों पर मेहंदी से लिखा था ‘एम’, पास में पड़ा था ये सामान

Mon, 21 Oct 2019 02:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में  बंथरा थानाक्षेत्र में एक युवती की हत्या कर शव सिंचाई के लिए बनी नाली में फेंक दिया गया। रविवार सुबह लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक, युवती के कपडे़ अस्त-व्यस्त थे। आशंका जताई कि हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म भी किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। प्रभारी निरीक्षक बंथरा रमेश सिंह रावत के मुताबिक, पुराही खेड़ा से नरेरा गांव जाने वाली रोड से करीब 30 मीटर दूर नाली में युवती का शव पड़ा मिला।

सुबह महिलाओं ने शव देखा तो शोर मचाया। देखते ही देखते भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, युवती के गले पर कसाव के निशान मिले। उसके शरीर पर पीले रंग की लैगिंग, नारंगी रंग की कुर्ती व सफेद दुपट्टा था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कहीं बाहर की है युवती

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, दोनों हाथों व पैरों में मेहंदी रची थी। दोनों हथेलियों पर मेहंदी से ‘एम’ लिखा था। युवती की नाक से खून रिस रहा था। युवती के पैरों में न तो पायल थी न ही बिछिया, नाक में कुछ पहने थी। पुलिस को आशंका है कि युवती शादीशुदा थी। पुलिस के मुताबिक, युवती के हथेली पर लिखे अक्षर उसके नाम या किसी करीबी के नाम का पहला अक्षर हो सकता है।

ग्रामीणों के मुताबिक, कपड़े पूरी तरह से अस्त-व्यस्त थे। आशंका है कि हत्या के पहले दुष्कर्म किया गया है। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, युवती कहीं बाहर की है। उसकी हत्या कर शव छिपाने के लिए फेंक दिया है।
 
विज्ञापन

खंगाली जा रही है सीसीटीवी कैमरे की फुटेज

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने पड़ताल की तो युवती के हाथ के पास नीले रंग का प्लास्टिक का एक  थैला मिला। वहीं, तीन हाइड्रोक्लोरिक एसिड की तीन शीशी भी मिली। जिसमें दो खाली थी। तीनों पर आशीष हाइड्रोक्लोरिक नया गांव लखनऊ दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, इस एसिड का प्रयोग अस्पतालों के लैब में किया जाता है।

इसके अलावा एसिड से बर्तन या बाथरूम की सफाई की जाती है। आशंका है कि दो शीशी युवती के चेहरे पर डाली, लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ। बल्कि उसके सिर के आसपास की घास झुलस गई। चेहरा बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। पुलिस के मुताबिक, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें