फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब के रूदही निवासी हिस्ट्रीशीटर जगतपाल उर्फ बहेतु (41) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बाराबंकी के जैदपुर थानाक्षेत्र के पाटमऊ गांव के बाहर नहर किनारे पड़ा मिला। वारदात को अंजाम देकर खून से लथपथ शव को एक एसयूवी में छोड़कर हत्यारे भाग गए। एसयूवी का लॉक तोड़कर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके खिलाफ बीकेटी थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे। बाराबंकी के एसपी अनुराग वत्स समेत पुलिस के अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। एसपी ने घटना के खुलासे में पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के पाटमऊ गांव के बाहर मंगलवार सुबह नहर किनारे एक एसयूवी कीचड़ में फंसी थी। इस दौरान वहां दो लोग खड़े भी थे। सुबह करीब छह बजे खेत की तरफ निकले किसानों ने उनसे बात भी की। मगर, वाहन फंसने और निकालने के लिए ट्रैक्टर मंगवाने की बात कहकर बदमाशों ने उन्हें टरका दिया। इसके बाद जब लोगों की चहलकदमी बढ़ने लगी तो बदमाश चुपके से शव को वाहन समेत छोड़कर खिसक गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जैदपुर के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन का लॉक खुलवाया तो होश उड़ गए। एसयूवी के बीच वाली सीट पर खून से लथपथ युवक का शव पॉलिथीन से लिपटा था जिसको चद्दर से ढका गया था। शव को नीचे उतारा गया तो पता चला कि युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी।
एसयूवी में मिले रजिस्ट्री के पेपर और खतौनी
पुलिस को एसयूवी में बैंक पासबुक, चेकबुक व लखनऊ की बहुत से खतौनी व रजिस्ट्री के कागजात मिले। इससे उसकी पहचान लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के रूदही गांव निवासी जगतपाल के रूप में हुई। वहीं एक पार्टी का झंडा लगी एसयूवी प्रॉपर्टी डीलर जगतपाल की पत्नी पिंकी के नाम रजिस्टर्ड मिली। बाराबंकी के एसपी अनुराग वत्स, एएसपी मनोज पांडेय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बीकेटी पुलिस से प्रॉपर्टी डीलर के बारे में जानकारी मिली कि जगतपाल बीकेटी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। परिवारीजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर पहुंचे भाई अशोक ने बताया कि उसका भाई जगतपाल प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। वह क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुका है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी पिंकी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डकैती व नकबजनी के बाद करने लगा था प्रॉपर्टी डीलिंग
एसपी ग्रामीण लखनऊ हृदेश कुमार के मुताबिक, जगतपाल उर्फ बहेतु के खिलाफ सबसे पहला मुकदमा नकबजनी का 1998 में दर्ज हुआ था। इसके बाद लगातार छह साल तक उसकेखिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। एसपी ग्रामीण के मुताबिक, जगतपाल के खिलाफ नकबजनी, डकैती, चोरी व रंगदारी मांगने के केस दर्ज हैं। वहीं उसकी हिस्ट्रीशीट भी 2009 में खोली गई थी। हालांकि जगतपाल ने 2003 से अपराध से अर्जित कमाई से प्रॉपर्टी का कारोबार शुरू कर दिया था। वह लखनऊ के बीकेटी, इटौंजा, गुडंबा, बाराबंकी के कुर्सी इलाके में जमीन का कारोबार करता था।
खुलासे के लिए लगीं तीन टीमें
जैदपुर थाना क्षेत्र में एक एसयूवी में युवक का शव मिला है। युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। उसकी पहचान के साथ कुछ साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक-बाराबंकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें