लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम में कपड़ा व्यवसायी सचिन चोपड़ा के घर के अंदर पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई थी। वारदात के तीन दिन बाद भी परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है। इस वजह से पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सचिन के परिवारीजन से पूछताछ की जा रही है। सचिन की मोबाइल की कॉल डिटेल्स समेत कई अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अभी सचिन के परिवारीजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर अगर नहीं मिलेगी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तालकटोरा थाने की पुलिस वादी बनकर मुकदमा दर्ज करेगी। (माई सिटी रिपोर्टर)