फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पार्टी के बाद गला घोंट कर हत्या, कमरे में निर्वस्त्र मिला शव

Wed, 27 Jul 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के सआदतगंज के हसनगंज बावली पत्थरकटा निवासी बद्री प्रसाद साहू (55) का बीते मंगलवार रात गला घोंटकर कत्ल कर दिया गया। उसका शव बेड पर निर्वस्त्र पड़ा मिला। पैंट-शर्ट खूंटी पर टंगी थी और दोनों हाथ सामने की तरफ रस्सी से बंधे थे। मुंह से खून निकल रहा था। कमरे का दरवाजा खुला था और तेज आवाज में टीवी चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस को कमरे से शराब की दो खाली बोतल, प्लेटों में बची कुछ बिरयानी व जमीन पर बोटियां बिखरी मिली हैं। ऐसा लग रहा था कि मंगलवार रात कमरे में पार्टी हुई। इसके बाद बद्री प्रसाद की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में एक चोट मिली है। जबकि मौत की वजह गला दबाने से बताई गई है।

हत्या की सूचना पाकर आए बद्री के बहनोई मेहंदीगंज निवासी भरत ने बताया कि बद्री के कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारियां खुली थीं और कपड़े व अन्य सामान बिखरा था। ऐसा लग रहा था कि हत्यारा किसी खास चीज की तलाश कर रहा था। उन्होंने लूट के बाद हत्या की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

ये जानकारी दे रहे हैं इलाकाई लोग

मृतक बद्री प्रसाद साहू - फोटो : amar ujala
पुलिस को इलाकाई लोगों ने बताया कि मंगलवार रात बद्री प्रसाद साहू को किसी युवक के साथ घूमते हुए देखा गया था। रात करीब आठ बजे उसने घर के पास स्थित दुकान से बिरयानी खरीदी। करीब साढ़े ग्यारह बजे वह युवक संग फिन्नी चौराहा पर टहलते देखा गया। पुलिस का मानना है कि उक्त युवक ने ही उसकी हत्या की है।

पुलिस को कमरे से बद्री का मोबाइल फोन मिला है, जिसमें आखिरी कॉल मंगलवार शाम करीब छह बजे की गई है। यह कॉल किसकी है? इसका पता लगाया जा रहा है। एसओ शशिकांत यादव ने बताया कि भरत की तरफ से अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

टीवी की आवाज सुन आए पड़ोसियों ने दी सूचना
एसओ ने बताया कि सुबह इलाके में बारिश हुई थी। इसकी वजह से मार्निंग वॉक पर लोग कुछ देर से निकले। बद्री के घर के पास पहुंचे तो तेज आवाज में टीवी चलता पाया। शक होने पर भीतर गए और कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

नहीं की थी शादी, किराये-कमीशन से चलता था खर्च

मृतक के परिवारीजन - फोटो : amar ujala
बद्री ने शादी नहीं की थी न ही कोई स्थाई काम-धंधा था। छह महीने पहले मां गंगा की मौत के बाद वह अकेले रह रहा था। तीन बहनें राजेश्वरी, रामेश्वरी और सिद्धेश्वरी की शादी हो चुकी है।

घर के बाहरी हिस्से में एक दुकान है, जिसे राशन कोटेदार हेमवती को 1000 रुपये महीना किराये पर दे रखा था। इसके अलावा वह आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड बनवाने सहित अन्य छोटे-मोटे काम कराने का कमीशन लेता था।

दुकान के कर्मचारी से दो महीने से चल रहा था विवाद
हेमवती की राशन की दुकान राजाजीपुरम निवासी कुलदीप यादव देखता है। इलाकाई लोगों ने बताया कि दो महीने से बद्री व कुलदीप में दुकान खाली करने को लेकर झगड़ा था। भरत ने कुलदीप पर हत्या का शक जताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

सुबह-शाम घर आते थे युवक
इलाकाई लोगों ने बताया कि बद्री के घर सुबह-शाम कई युवकों का आना-जाना था। इसमें आसपास के कई युवक भी थे। बद्री के मोबाइल फोन की कॉल रिकॉर्ड भी निकलवाई गई है। वह किससे बात करता था? मंगलवार को उसकी कितने लोगों से बातचीत हुई? यह जानकारी जुटाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें