हत्या के इस्तेमाल फावड़ा व आरोपी रूपलाल।
मलिहाबाद। खड़ता गांव में ई रिक्शा चालक अर्जुन पाल (50) की हत्या के आरोपी बेटे रूप लाल व नाबालिग को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से रूपलाल को जेल भेज दिया गया। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि 20 जनवरी को पिता से मारपीट हुई थी। इससे नाराज होकर दोनों ने देर रात लगभग तीन बजे फावड़े से कनपटी पर वार कर उनकी हत्या कर दी थी। हत्या को छुपाने के लिए पिता के शव को ई रिक्शा पर रखकर गांव से एक किलोमीटर दूर नबीनगर नहर पुलिया के निकट फेंक कर ई रिक्शा उन्हीं पर डाल दिया था, ताकि सभी को दुर्घटना लगे। (संवाद)
हत्या के इस्तेमाल फावड़ा व आरोपी रूपलाल।