नगर निगम ने कमीशनखोरी के लिए फ्लैटों की कीमतें बढ़ाने के लिए बदनाम एलडीए के इंजीनियरों को भी पीछे छोड़ दिया है। विकास प्राधिकरण की तुलना में सस्ते फ्लैट बनाने का दावा करने वाले निगम के अधिकारियों ने खुद उनसे 25 प्रतिशत तक महंगे फ्लैट बना दिए हैं। कम आय वर्ग के लिए बनाए जाने वाले एलआईजी फ्लैट तक महंगे कर दिए हैं।
वहीं, एलडीए की विकसित योजनाओं में बिक रहे फ्लैटों की तुलना में निगम के 3बीएचके फ्लैटों की कीमत भी अधिक है। नगर निगम पहली बार एलआईजी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फ्लैट बना रहा है। एलआईजी की कीमत औरंगाबाद खालसा (बीबीएयू के पास) में 25 लाख रुपये रखी गई है। इसका सुपर एरिया करीब 71 वर्गमीटर है।
वहीं, एलडीए के सीजी सिटी जैसी लोकेशन में बनाए एलआईजी फ्लैट की कीमत भी अधिकतम 18.40 लाख है। इसमें पार्किंग की कीमत एक लाख रुपये जोड़ दें तो भी यह 20 लाख से कम ही रहेगी। एलडीए के फ्लैट का सुपर एरिया करीब 65 वर्गमीटर है। सुपर एरिया एलआईजी की दूसरी के टेगरी में कम होने पर इसकी कीमत भी घट जा रही है।
इस पर निगम के अधिकारियों का दावा है कि हमारा फ्लैट 2बीएचके है। हालांकि बराबर सुपर एरिया में पांच लाख रुपये केवल इसके लिए अधिक चुकाना बोझ ही है। इसका कारण है कि न्यूनतम खर्च करके अंदरूनी पार्टिशन का काम आवंटी बाद में खुद भी कराकर एलडीए के फ्लैट को 2बीएचके बनवा सकता है।
बड़े फ्लैटों की कीमत भी ज्यादा
डेमो
ईडब्ल्यूएस वर्ग में भी निगम के 43.58 वर्गमी. सुपर एरिया के फ्लैट की कीमत 10.50 लाख है। वहीं, एलडीए सीजी सिटी में 54.43 वर्गमी. (टैरेस के साथ) के सुपर एरिया का फ्लैट 10.60 लाख का बेच रहा है। जीएसटी आवंटी को एलडीए और नगर निगम को अलग से देनी ही होगी।
प्रियदर्शिनी योजना के सोपान एंक्लेव में एलडीए 2बीएचके फ्लैट 93 से 100 वर्गमीटर तक के सुपर एरिया में बना रहा है। इसकी कीमत 47-48 लाख है। कोई भी ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना में इसे आसानी से खरीद सकता है।
वहीं कुर्सी रोड पर सरगम अपार्टमेंट में 139.16 वर्गमी. के सुपर एरिया के 3बीएचके फ्लैट की कीमत 55.49 लाख है। दो लाख रुपये पार्किंग की कीमत जोड़ने पर भी यह करीब 57.49 लाख होती है। बावजूद इसके यह नगर निगम से बड़े फ्लैट से करीब छह लाख रुपये तक कम है।
क्या कहते हैं आकड़े
फ्लैट सुपर एरिया (कीमत), नगर निगम सुपर एरिया (कीमत),एलडीए
3बीएचके टाइप-1 153.54 (त्र64 लाख) 139.16 (त्र57 लाख)
3बीएचके टाइप-2 156.76 (त्र63 लाख) 139.16 (त्र57 लाख)
2बीएचके टाइप-1 81.61 (त्र34.40 लाख) 100 (त्र48 लाख)
2बीएचके एलआईजी 71.85 (त्र25 लाख) 65 (त्र19.40 लाख)
1 बीएचके, ईडब्ल्यूएस 43.58 (त्र10.50 लाख) 54.43 (त्र10.60 लाख)
(फ्लैट का सुपर एरिया वर्गमी में है।)
एलडीए के फ्लैट वहीं महंगे, जहां कारनामा हुआ
डेमो
एलडीए के फ्लैट उन लोकेशन पर ही महंगे हुए हैं, जहां कमीशनखोरी को कॉमर्शियल भूखंड पर भी फ्लैट बना दिए गए। कानपुर रोड योजना में कई जगह ऐसा हुआ। इससे 20 प्रतिशत तक फ्लैटों की कीमत बढ़ गई। वजह यह रही कि लैंडयूज बदलकर आवासीय कराए जाने के बाद भी लागत में कॉमर्शियल भूखंड की दोगुनी से भी अधिक कीमत जोड़ी गई। इसी तरह बेवजह बेसमेंट पार्किंग बनाने के प्रोजेक्ट ने भी फ्लैटों की कीमत बढ़ाने का काम किया।
बिना रेरा के पंजीकरण कराए खोल दिए आवंटन
नगर निगम ने 11 दिसंबर से अपने फ्लैटों का आवंटन खोलने से पहले रेरा में भी पंजीकरण नहीं कराया। प्रोजेक्ट प्रभारी एसके जैन का कहना है कि हम पंजीकरण की प्रक्रिया रेरा में करा रहे हैं। एक-दो दिन में प्रोजेक्ट पंजीकृत हो जाएगा।
एलडीए और आवास विकास दोनों से फ्लैट की कीमत कम रखने की पूरी कोशिश की गई। इसके बाद भी कीमत ज्यादा हो गई है तो हम आवंटियों को दूसरी सुविधाएं और बेहतर गुणवत्ता देकर इसे संतुलित करने की कोशिश करेंगे। हम अपने फ्लैटों को लोकेशन और अधिक ग्रीन एरिया जैसी यूएसपी से भी बेचने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि फ्लैटों को मांग मिलेगी। - एसके जैन, प्रोजेक्ट प्रभारी व मुख्य वास्तुविद, नगर निगम