राजधानी लखनऊ की हवा की सेहत फिर से बिगड़ने लगी है। पिछले तीन दिन में सबसे अधिक खराब हवा बुधवार को मिली। सोमवार से खराब होना शुरू हुई हवा बुधवार को पिछले दिनों की तुलना में अधिकतम रही। इस दिन सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) ने लखनऊ की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 343 रिकॉर्ड की।
सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ की हवा लगातार बिगड़ रही है। वैज्ञानिक इसके पीछे कोहरा बढ़ना बता रहे हैं जोकि हवा में मौजूद प्रदूषण के कणों के संग मिलकर स्मॉग बना रहा है। यही स्मॉग हवा में मौजूद रहकर वायु प्रदूषण का आंकड़ा बढ़ा रहा है।
जो एक्यूआई लखनऊ का मिला है, उसके मुताबिक, लखनऊ की हवा बहुत खराब है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह हवा सेहतमंद व्यक्ति को भी लंबे समय तक संपर्क में रहने पर बीमार बना सकती है।
तालकटोरा की हवा सबसे खराब
प्रदूषण
- फोटो : GettyImages
लोकेशन एक्यूआई
लालबाग 339
अलीगंज 257
तालकटोरा 377
निशातगंज 356
इस तरह बिगड़ी हवा की सेहत
तारीख एक्यूआई
13 दिसंबर 343
12 दिसंबर 332
11 दिसंबर 323
10 दिसंबर 378
9 दिसंबर 310
यूपी में चौथा सबसे प्रदूषित शहर लखनऊ
pollution in delhi
- फोटो : हिमांशु सोनी
शहर एक्यूआई
लखनऊ 343
आगरा 354
गाजियाबाद 359
वाराणसी 381
नोएडा 264
मुरादाबाद 230
इस तरह एक्यूआई का होता असर
एक्यूआई हवा की गुणवत्ता
400-500 खतरनाक
300-400 बहुत खराब
200-300 खराब
100-200 सुधरी हुई