फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास पांच मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग बनाएगा। यहां एक साथ 370 बसें व 400 से अधिक कारें खड़ी की जा सकेंगी। पार्किंग के ऊपरी हिस्से में गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा। निर्माण पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। दावा है कि यह शहर की सबसे बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग होगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में आईं 2500 से अधिक बसों के लिए आसपास खाली भूखंडों पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई थी। आगे भी राष्ट्र प्रेरणा स्थल में इस तरह के कार्यक्रम होंगे। इस कारण राष्ट्र प्रेरणा स्थल से लगी 21,216 वर्गमीटर जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पार्किंग की ऊपरी मंजिल पर वीआईपी लाउंज व मीटिंग हॉल भी बनाया बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें