लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को राजधानी भक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। शहर के प्राचीन और सिद्ध शक्तिपीठों में तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। हर कोई मां शैलपुत्री के चरणों में शीश झुकाते दिखा। भक्ति गीतों, घंटों की गूंज और धूप-दीप की सुगंध से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। घरों और मंदिरों में विधि-विधान से कलश स्थापना के साथ नवरात्र व्रत का शुभारंभ हुआ।
चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई। भोर की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे, जो देर रात तक जारी रहा। नवरात्र के प्रथम दिन मां का आकर्षक शृंगार फलों से किया गया। बोधगया मठ से आए महंत मुकुंद मिश्रा ने कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई। शाम को भजन संध्या में भक्तों ने मां की महिमा का गुणगान किया, जिसके बाद रात नौ बजे 56 भोग अर्पित कर महाआरती हुई।
ज्वाला देवी की ज्योति के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
शास्त्रीनगर स्थित श्री दुर्गा जी मंदिर में कलश स्थापना के साथ मां ज्वाला देवी की ज्योति की विशेष आराधना की गई। जम्मू स्थित ज्वाला देवी मंदिर से लाई गई पावन ज्योति के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर को इस बार दक्षिण भारतीय शैली के फूलों से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। शाम की महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और भक्ति में लीन नजर आए।
संदोहन देवी मंदिर में प्रज्ज्वलित हुई अखंड ज्योति
चौपटिया स्थित संदोहन देवी मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई और मां का भव्य शृंगार किया गया। मां संदोहन देवी के शेर पर सवार स्वरूप के दर्शन कर भक्त अभिभूत हो उठे। संतान प्राप्ति और सुख-शांति की कामना के लिए महिलाओं की विशेष भीड़ रही। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
शैलपुत्री के चरणों में नतमस्तक हुई राजधानी