फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मुलायम सिंह बोले- महंगाई सहित सभी सवालों का एकजुट हों तभी बदलेगी देश की तस्वीर

Tue, 23 Nov 2021 02:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सभी देश के मुद्दों को लेकर एकजुट हों। एकजुटता ही बदलाव लाएगी। देश से बड़ा कुछ नहीं है। जब भी मुश्किल आई है देश एकजुट हुआ है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आपसी एकजुटता से ही देश व समाज का विकास होता है। जब-जब चुनौती आई है सभी एकजुट हुए हैं। समाज का हर एक वर्ग एकजुट हो तभी विकास संभव हो पाता है। वह सपा नेता रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' के विमोचन समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और किसानों के मुद्दों के सवालों पर एकजुट हों। देश के सवाल को लेकर आगे बढ़ें। संकल्प लें ताकि अमन चैन कायम हो। देश से बड़ा कोई नहीं है। युवा इसी तरह एकजुट रहें तभी कल्याण होगा। उत्तर प्रदेश का बहुत महत्व है। यूपी से ही देश समाज की तस्वीर बदलेगी।

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह किताब नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी। उन्होंने यूपी चुनाव 2022 को लेकर इशारा किया कि राजनीति के उस पार सपा की सरकार है।  इस पुस्तक में तमाम विद्वानों ने लिखा है। इसमें सभी के लिए प्रेरक संदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें