यूपी डीजीपी मुकुल गोयल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल व एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
यह मुलाकात पुलिस फ्लैग डे के अवसर पर हुई। यूपी डीजीपी ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो व पुलिस फ्लैग देकर उन्हें सम्मानित किया।
डीजीपी व एडीजी कानून व्यवस्था मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री योगी के कालिदास मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस बलों की अटूट कर्तव्यपरायणता, अदम्य साहस व अतुल्य पराक्रम के प्रतीक 'पुलिस झंडा दिवस' के अवसर पर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल ने पुलिस कलर (झंडा) लगाया।
आमजन की सेवा हेतु सतत सक्रिय यूपी पुलिस के समस्त जवानों व अधिकारियों को 'पुलिस झंडा दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।