फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती, कड़ी निगरानी में चल रहा इलाज

Fri, 07 Aug 2020 06:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को तबियत खराब होने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मेदांता के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि संक्रमण की शिकायत पर उन्हें गुरुवार रात अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन


डॉ. कपूर का कहना है कि डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनका अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट किया गया है। पेट दर्द कम हुआ है और हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि सभी रिपोर्टों के मूल्यांकन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मालूम हो कि मुलायम सिंह माह भर पहले भी मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और उन्हें घर भेज दिया गया था।

गुरुवार शाम जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो सबसे पहले कोविड 19 की जांच के लिए सैंपल लिया गया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। मुलायम सिंह को डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है। दरअसल, उन्हें अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होती रहती हैं जिसके कारण डॉ. कपूर का कहना है कि उनके कई और टेस्ट किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आने पर उनका विश्लेषण किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कारणों से मुलायम राजनीतिक रूप से भी सक्रिय नहीं हैं। अब वह यदा-कदा ही सार्वजनिक समारोहों में दिखते हैं। उनकी पहचान एक जमीनी नेता के तौर पर रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही उनके बेहद करीबी मित्र अमर सिंह का निधन हुआ। जिस पर मुलायम ने एक बयान जारी कर शोक प्रकट किया। वह मीडिया के सामने नहीं आए। वह लखनऊ में रहते हैं और उनके घर पर हर रोज उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहता है। उनके अस्पताल में भर्ती होने पर बड़ी संख्या में समर्थक उनका हालचाल लेने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें