फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी पीढ़ी की एंट्री को सपा ने झोंकी ताकत

Tue, 09 Sep 2014 01:15 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट से तेज प्रताप सिंह यादव को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दो दिन में पांच सभाएं करने के बाद सपा मुखिया बुधवार को फिर मैनपुरी पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


वे करहल में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन मुख्यमंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में दो चुनावी सभाएं करेंगे।

मैनपुरी सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है। लोकसभा चुनाव में जब मोदी लहर चल रही थी, तब भी मैनपुरी से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को 3.64 लाख वोटों से जीत मिली थी। उन्हें कुल मतदान के 60 फीसदी मत प्राप्त हुए थे।

राजनीतिक परिस्थितियों के चलते मुलायम सिंह को मैनपुरी सीट छोड़नी पड़ी लेकिन इस गढ़ को सपा कमजोर नहीं होने देना चाहती। सपा ने इस सीट से मुलायम परिवार की तीसरी पीढ़ी के युवा नेता तेज प्रताप सिंह उर्फ तेजू यादव को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

सवाल सिर्फ जीत का ही नहीं

तेज प्रताप सिंह, मुलायम सिंह के बड़े भाई स्व. रतन सिंह के पौत्र हैं। यानी रिश्ते में नेताजी के भी पौत्र हुए। तेज प्रताप सैफई के ब्लाक प्रमुख भी हैं। उनके पिता का नाम स्व. रणबीर सिंह है।

उन्हें प्रत्याशी बनाने का कुछ जगह विरोध भी है। बसपा चुनाव मैदान में नहीं है। इन हालात को भांपते हुए सपा प्रत्याशी की जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। सपा नेता को लगता है कि सवाल सिर्फ जीत का नहीं, बड़े अंतर से जीत का है।

इसीलिए मैनपुरी संसदीय सीट का प्रभारी लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव को बनाया गया है। उनका जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र और सैफई गांव भी मैनपुरी संसदीय सीट में ही आता है।

सात और आठ सितंबर को मुलायम सिंह ने तेजू के चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए पांच सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

मुलायम, अखिलेश और शिवपाल तीनों ही तैनात

दस सितंबर को दोपहर में मुलायम नरसिंह इंटर कालेज, करहल में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव भी उसी दिन पड़रिया चौराहा, मैनपुरी और रामलीला मैदान बेवर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

शिवपाल बिजनौर व ठाकुरद्वारा में
लोनिवि और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव नौ सितंबर को बिजनौर और ठाकुरद्वारा विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगे।

ठाकुरद्वारा में उनकी सभा ढकिया तथा बिजनौर में मंडावर के पास गोबलीपुर गांव में होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें