फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण और आत्महत्या का मॉडल है 'गुजरात मॉडल'

Mon, 05 May 2014 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने जनसभाओं को संबोधित किया और गुजरात मॉडल की असलियत बताई। मुलायम ने चुनाव आयोग की अवहेलना करते हुए आजम की भी पैरवी की।
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अवध क्षेत्र में रविवार को दो जनसभाएं कर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर की सभाओं में उन्होंने कहा कि मोदी झूठे हैं और उनका गुजरात मॉडल भी झूठ का पुलिंदा है।

देश को ऐसा मॉडल नहीं चाहिए, जहां महिलाएं कुपोषण की शिकार हों और किसान आत्महत्या करने को विवश हों।

खेला मुस्लिम कार्ड

अंबेडकरनगर के कटरिया बाग में रविवार को सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा के समर्थन में हुई जनसभा में मुलायम सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी का झूठ जनता के बीच बेनकाब हो रहा है।

देश के विकास में मुसलमानों का अहम योगदान रहा है, लेकिन वे पूरी तरह उपेक्षा के शिकार हैं। देश की सुरक्षा के लिए मिसाइल का निर्माण जहां डॉ. अब्दुल कलाम ने किया है।

वहीं बनारसी साड़ी उद्योग, फिरोजाबाद में चूड़ी उद्योग, मुरादाबाद में पीतल बर्तन का उद्योग और लखनऊ में चिकनकारी उद्योग में मुसलमानों की बढ़-चढ़कर भागीदारी है।

उन्हें बेहतर सहूलियतें नहीं मिल रहीं हैं। सपा मुखिया ने बताया कि गुजरात में आठ हजार से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां पेयजल की व्यवस्था नहीं है। तमाम महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं।

सपा को मिलेंगी साठ सीटें

मुलायम ने गुजरात मॉडल की निंदा करते हुए कहा कि वहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगारों के पंजीयन पर रोक है। डीजल, पेट्रोल व सीएनजी अन्य प्रदेशों से काफी महंगी है।

सपा सुप्रीमो ने बसपा व कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दोनों पार्टियां सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सपा को प्रदेश में 60 सीटें मिलने का दावा किया।

कहा कि केंद्र में सपा की सरकार बनने पर उच्च शिक्षा मुफ्त होगी। बुनकरों का बकाया बिजली का बिल माफ किया जाएगा।

मुसलमान युवकों को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया जाएगा। दहेज उत्पीड़न के नाम पर फर्जी मुकदमों की जांच कराई जाएगी। सभा में स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी आदि मौजूद रहे।

लागू होंगी सच्चर कमेटी की सिफारिशें

उधर, सुल्तानपुर शहर के डिहवा मैदान में हुई जनसभा में भी सपा मुखिया ने नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा।

पार्टी प्रत्याशी शकील अहमद के समर्थन में हुई सभा में मुलायम सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने दस साल पहले गुजरात में मेट्रो रेल योजना शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन आज तक उस पर काम नहीं हुआ।

कहा कि कुछ लोग विलासिता पर बहुत अधिक धन खर्च करते हैं। फिजूलखर्ची को रोककर महंगाई पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के साथ ही ऊंची जाति के लोगों को भी नौकरियों व अन्य क्षेत्रों में प्राथमिकता देने की बात कही।

सभा में जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, सुल्तानपुर विधायक अनूप संडा, लंभुआ विधायक संतोष पांडेय, सदर विधायक अरुण वर्मा, इसौली विधायक अबरार अहमद व कादीपुर विधायक रामचंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किया आजम का बचाव

कारगिल युद्ध पर दिए गए आजम खान के बयान का सपा मुखिया ने बचाव किया। उन्होंने कहा कि आजम खान ने कुछ गलत नहीं कहा।

मुसलमानों का देश की सेना से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा योगदान है। यही बात मैं कहूं तो ठीक है, आजम खान कहें तो गलत। यह प्रवृत्ति गलत है। ये बीजेपी और आरएसएस की साजिश है।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने भाषण की शुरुआत दिवंगत बसपा नेता कमरुज्जमा फौजी के जिक्र से की। उन्होंने कहा कि पूर्व में कमरुज्जमा फौजी सपा के बहादुर साथी थे। उनकी मौत से उन्हें गहरा दुख है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें