फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने हर जिले में झोंकी ताकत, 22 तक चलेगा 'हर बूथ पर यूथ' अभियान

Mon, 13 Sep 2021 10:22 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी चुनाव में जीत के लिए सपा बूथों को मजबूत कर रही है। इसके लिए हर बूथ पर युवाओं की तैनाती की जा रही है। यह अभियान 22 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के फ्रंटल संगठनों को बूथ मजबूती का लक्ष्य दिया गया है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड पूरे प्रदेश में ‘हर बूथ पर यूथ’ अभियान चला रहा है। इसके तहत हर बूथ पर शिविर लगाकर मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराया जा रहा है। यह अभियान 22 सितंबर तक चलेगा।

विज्ञापन


ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हर बूथ पर यूथ अभियान के तहत ब्रिगेड की ओर से बूथ कमेटी गठित की जा रही है।

कमेटी के सदस्यों को प्रशिक्षण देने, सपा सरकार में हुए कार्यों की जानकारी देने और चुनाव के दौरान मतदाताओं को बूथ तक लाने का तरीका सिखाया जा रहा है। सात सितंबर से शुरू हुए अभियान में एक हजार से अधिक लोगों के नाम जुड़वाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


बूथ पर लगने वाले इन शिविरों में मतदाताओं को वोटर बनवाने, गलत तरीके से वोटर बनने वालों का नाम कटवाने के लिए भी अलग से सूची तैयार की जा रही है। रविवार को बीकेटी के पेगरामऊ, मोहनलालगंज के सुखा खेड़ा में शिविर लगा। इसी तरह अन्य जिले के अलग-अलग बूथ पर शिविर लगाया गया।

15 के बाद अन्य सम्मेलन: फ्रंटल संगठन में शामिल समाजवादी युवजन सभा और लोहिया वाहिनी, छात्रसभा भी बूथ सम्मेलन करेंगे। इसकी शुरुआत 15 सितंबर के बाद होगी। यह अभियान चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी जिलों में चलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें