फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के सच को स्वीकार कर लें मुलायम: भाजपा

Tue, 18 Nov 2014 01:35 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को सच को स्वीकार करने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि अच्छा होगा कि वह जल्द मान लें कि सपा की हार का कारण अखिलेश सरकार के मंत्रियों की नाकामी है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने सोमवार को यहां कहा कि सपा मुखिया अब कह रहे हैं कि सपा सरकार के दिए गए लैपटॉप के कारण लोकसभा चुनाव में हार गए।

लोगों ने इन लैपटॉप पर मोदी को देखा और भाजपा को वोट दे दिया। पाठक ने कहा कि सपा की पराजय के लिए कभी अधिकारियों को, कभी विपक्ष को तो कभी मीडिया को दोष देने वाले सपा मुखिया अब लैपटॉप को हार का दोष दे रहे हैं।

उनके लिए अच्छा होगा कि इधर-उधर की बात करने के बजाय अपनी उस बात पर ही कायम रहें, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके मंत्री सरकार के फैसलों का ही प्रचार नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता से संवाद नहीं कायम कर पा रहे हैं। इस कारण जनता दूर जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें