फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानः यूपी में 80 लाख लोग हेपेटाइटिस से हुए पीड़ित

Mon, 17 Nov 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खून की समान्य जांच से हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ का पता लगाया जा सकता है। क्योंकि मरीज में शुरुआती लक्षण न दिखने के कारण इस बीमारी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश में 60 से 70 लाख लोग हेपेटाइटिस ‘बी’ और लगभग 12 लाख लोग हेपेटाइटिस ‘सी’ से पीड़ित हैं। दोनों वायरस के संक्रमण का कोई लक्षण न होने के कारण गंभीर स्थिति में ही बीमारी का पता चलता है।

जब मरीज को बीमारी का पता चलता है तो उसको लिवर सिरोसिस या फिर लिवर कैंसर हो चुका होता है। ऐसी स्थिति में मरीज को लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल में शनिवार को आयोजित सीएमई में ये जानकारी एसजीपीजीआई के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. अभय वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि लिवर ट्रांसप्लांट के लिए आने वाले अधिकतर मरीजों में बीमारी का कारण हेपेटाइटिस सी है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षण नहीं दिखते।

इसीलिए संक्रमण का पता लगाने के लिए आमतौर पर लोग कोई भी जांच नहीं कराते। ऐसे में ये संक्रमण छिपा रह जाता है।

रक्तदान करने वालों को इसके संक्रमण की जानकारी नहीं दी जाती सिर्फ रक्तदाता के खून को फेंक दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें