फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की रैली में छाए रहे 'खूनी' मोदी

Thu, 23 Jan 2014 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज वाराणसी में 'समाजवाद बचाओ, देश बनाओ' रैली को संबोधित करते हुए तमाम बड़ी बातें कह डालीं।
विज्ञापन

पढ़िए, रैली में कब क्या हुआ-

2:15 अपनी बात खत्म करते हुए मुलायम ने कहा कि वादा करके जाओ कि आप हमारे उम्मीदवार को जिताओगे। उन्होंने कहा कि विशाल जनसमूह देखकर लग रहा है कि हम सरकार बना लेंगे।

2:14 हर रैली की तरह मुलायम ने अपने सभी प्रत्याशियों के नाम लेकर जनता से अपील की कि सबको जिता दो।

2:10 उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में जो मेडिकल कॉलेज शुरू होने वाला था, उसका शिलान्यास जल्द से जल्द किया जाए। ताकि, लोगों को इलाज कराने के लिए विदेश न जाना पड़े।
विज्ञापन


2:08 सपा सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को नसीहत दी कि जनता से या तो वादे मत करो, और करो तो उन्हें पूरा जरूर करो।

2:05 सपा का सवाल नहीं है। सवाल यह है कि देश की बागडोर किसके हाथ में जाती है। सवाल यह है कि देश में कैसी नीतियां बनती हैं। हमें सोचना होगा कि बीजेपी ने क्या किया है और क्या कर रही है।

2:04 कार्यकर्ताओं को कहा कि सपा की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाइए। जनता बहुत समझदार है। 1977 में एक जनसभा हुई थी, जिस पर अमेरिकी मैग्जीन ने लिखा था कि भारत के लोग जितने समझदार हैं उतने कोई नहीं।

2:01 मुलायम ने यहां तक कहा कि मोदी ने मुझको गालियां दीं। उन्होंने कहा कि जिसके हाथ खून से रंगे हैं, जिसने बहनों-बेटियों की इज्ज्त को लुटवाया है, उसके साथ सपा का क्या मुकाबला।

1:58 झूठी अफवाह फैलाने के अलावा भाजपा के पास कोई काम नहीं नहीं है। तुम मुझसे मुकाबला कर रहे हो। जब तुम जुर्म कर रहे थे, कत्लेआम कर रहे थे तो मैं तुम्हारे घर आ गया था। तुमने मुझे धमकी दी थी, फिर भी मैं गया था।



1:57 मुलायम बोले कि मोदी यूपी को गुजरात बनाना चाहते हैं। मैं उनसे पूछता हूं कि वो यहां करना क्या चाहते हैं। क्या वे यहां भी कत्लेआम करना चाहते हैं? क्या उन्होंने बेरोजगारी भत्ता दिया है? क्या उन्होंने किसानों का कर्ज माफ किया है?

1:56 ये मामूली चुनाव नहीं है। ये आपकी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण चुनाव है। इस बार सपा के बिना केंद्र में किसी की सरकार नहीं बनेगी। किसी के पास बहुमत नहीं है।

1:55 नौजवानों से अपील है कि आप भी राजनारायण की तरह बनें। मैं इसलिए कह रहा हूं कि सपा की सरकार आने पर आप के ही हाथ में उसकी बागडोर होगी। आपको आगे आकर समाज को बदलने में भूमिका निभानी होगी।

1:53 काशी के बारे में बोलते हुए कहा कि काशी वो धरती है जिस पर राजनारायण ने इतिहास रच दिया था। यहीं उन्होंने सोनिया गांधी को शिकस्त दी।

1:51 महंगाई घोटाले ने देश को किया चौपट। संसद के हर सत्र में इस पर बहस होती थी, लेकिन यह बढ़ती चली गई। इससे न जाने कितनी जानें गईं।

1:50 देश में 20 करोड़ लोग भूखे हैं, तो यूपी में एक दो करोड़ लोग भूखे हैं। मेरा भी यह अनुभव है कि लोग त्योहार नहीं मना पाते। मुलायम ने कहा कि सपा देश्ा से भेदभाव मिटाना चाहती है।

1:46 काफी मशक्कत के बाद मुलायम सिंह यादव का स्टेज पर डायस सेट हो पाया और मुलायम सभी कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का धन्यवाद दे रहे हैं।

1:11 अखिलेश ने कहा कि दिल्ली में हमारी ताकत और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश की निगाहें यूपी पर टिकी हैं। लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली की राजनीति में सपा अहम भूमिका निभाएगी।

1:05 अखिलेश यादव ने हुंकार भ्ारते हुए कहा कि सपा पत्थर के स्मारक नहीं बनवा रही है। उन्होंने कहा, सपा सरकार ने जितने मेडिकल कालेज खोले हैं, उतने किसी और सरकार ने नहीं शुरू किए। आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज मुलायम सिंह यादव की देन है।



1:02 यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने भारी भीड़ को देखकर कहा कि आप लोगों ने यह संदेश दे दिया है कि आने वाले दिनों में सपा की भूमिका और भी सशक्त होने वाली है।

12.57 रैली में तीन लाख लोगों की भी़ड़ उमड़ी। मंच पर मुलायम और अखिलेश के साथ आजम खां भी मौजूद हैं।

12.56 समाजवादी पार्टी की रैली में कार्यकर्ता लाल किले जैसी होर्डिंग लेकर पहुंचे। मायावती की लखनऊ रैली में बसपा कार्यकर्ता भी ऐसी ही होर्डिंग लेकर पहुंचे थे।

12.30 मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव बाबतपुर हवाई अड्डे से रैली स्थल की ओर रवाना हो गए हैं। रैली रामनगर में हो रही है।

12.00 समाजवादी पार्टी की रैली में उमड़े कार्यकर्ता। सपा नेताओं ने दावा किया है कि रैली में 13 लाख लोग इकट्ठा होंगे।

















मुलायम की रैली अब तक की तैयारियां-
समाजवादी पार्टी ने रैली को 'समाजवाद बचाओ, देश बनाओ' नाम दिया है। रैली में शामिल होने के लिए पूर्वांचल के दस जिलों की 12 संसदीय सीटों के समर्थकों को बुलाया गया है।

नेताओं के लिए 30 गुणे 60 फुट का मंच तैयार किया गया है। दो लाख कुर्सियां सजाई गई हैं। स्थानीय नेता रैली में 13 लाख की भीड़ जमा होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


रैली को मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नगर विकास मंत्री आजम खां, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री कुछ विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें