फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल में बदल दूंगा सिस्टम: राहुल

Thu, 23 Jan 2014 01:02 PM IST
रमाकांत तिवारी/अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते कई दिनों से आम आदमी पार्टी का निशाना बने युवराज ने आखिरकार विश्वास पर पलटवार कर दिया है।
विज्ञापन


अमेठी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मीटिंग करने के बाद राहुल गांधी ने कहा, 'मैं यहीं रहा हूं, यही रहूंगा।'

राहुल गांधी ने कुमार विश्वास का नाम लिए बगैर कहा कि लोग आते हैं और चले जाते हैं। हालांकि, राहुल से जब आप के बारे में खुल कर बोलने को कहा गया तो उन्होंने सवाल टाल दिया।

राहुल ने स्थानीय लोगों को अपनी उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि मैं कांग्रेस में एक ऐसा सिस्टम बना रहा हूं, जिससे 10 साल बाद लाखों लोग मिलकर खुद तय करेंगे कि उनका लोकसभा या विधानसभा प्रत्याशी कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि बसपा में एक व्यक्ति टिकट तय करता है, सपा में भी यही है। भाजपा में पहले ही पीएम का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। चुनाव के बाद जो लोग चुनकर संसद पहुंचेंगे, उनकी राय के अनुसार ही पार्टी तय करेगी कि प्रधानमंत्री कौन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें