फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार को था मौत का अंदेशा: बाराबंकी कोर्ट में कहा था, मुझे जेल में दिया जा रहा है जहर, जल्द हो जाएगी मौत

Fri, 29 Mar 2024 12:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Mukhtar Ansari death: मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मौत हो गई। एक सप्ताह पहले 21 मार्च बाराबंकी में पेशी के लिए मुख्तार ने कोर्ट में खुद को जहर देने की बात कही थी। 
विज्ञापन
बाराबंकी कोर्ट में जताया था मौत का खतरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी ने जेल के खाने में जहर देने का आरोप लगाया था। उसने कहा है कि इससे उसकी तबीयत काफी गंभीर हो गई है और ऐसा लगता है कि कभी भी मृत्यु हो सकती है। मुख्तार अंसारी ने इसे बड़ा षड्यंत्र बताते हुए अदालत से इलाज करवाने की गुहार लगाई थी। बीते बृहस्पतिवार को बाराबंकी की एमपी एमएलए कोर्ट में गैंगस्टर मामले की पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी के वकील ने उसका प्रार्थना पत्र अदालत को सौंपा।
विज्ञापन




अचानक बिगड़ी तबियत 
तीन दिनों से बीमार चल रहे जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत गुरुवार रात अचानक फिर से बिगड़ गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, डीएम अंकुर अग्रवाल कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मंडलीय कारागार पहुंचे। करीब 40 मिनट तक अधिकारी जेल के भीतर रहे। इसके बाद मुख्तार को एंबुलेंस से दोबारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। आशंका जताई जा रही है कि मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें