लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक प्रवेश परीक्षा 2021 के अंतर्गत एमपीएड की प्रोवीजनल पूर्ण मेरिट सूची शनिवार को जारी कर दी। छात्र विश्वविद्यालय के एडमिशन पेज के पीजी प्रोग्राम में जाकर सूची देख सकते हैं। छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे काउंसिलिंग और फीस संबंधी दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें।
प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि एमपीएड की सीटों के सापेक्ष मेरिट और छात्रों की ओर से दिए गए विकल्पों के अनुसार सीट आवंटन कर दिया गया है। सीट आवंटन छात्रों के लॉगइन पर भी उपलब्ध है। चयनित छात्रों को 8 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
आज तक कर सकते हैं बदलाव
प्रवक्ता ने बताया कि छात्र अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज के विकल्प में बदलाव करना चाहता है तो वह सात नवंबर तक कर सकता है। यदि वह कोई बदलाव नहीं करता है तो पूर्व में उसके द्वारा की गई च्वॉइस फिलिंग के आधार पर ही सीटों का अलॉटमेंट मेरिट के अनुसार किया जाएगा।