फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : 16 जिलों की 59 सीटों पर 61.61 फीसदी मतदान, अखिलेश और शिवपाल समेत 627 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में

Mon, 21 Feb 2022 01:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झॉंसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में मतदान हुआ है। इसमे सबसे अधिक 67 प्रतिशत ललितपुर में और सबसे कम 51 प्रतिशत कानपुर में नगर में मतदान हुआ।
विज्ञापन
सैफई में मतदान करने पहुंचे शिवपाल यादव, अखिलेश-डिंपल और मुलायम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान छिटपुट हिंसा के बीच रविवार को संपन्न हो गया। 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 61.61 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान मैनपुरी में सपा समर्थक ने भाजपा समर्थक के पेट में गोली मार दी।

विज्ञापन


वहीं, फिरोजाबाद के जसराना में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प हुई। हाथरस में भाजयुमो जिला महामंत्री कृष्ण यादव की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। वह मतदान स्थल से करीब 200 मीटर दूर अपने बेडरूम में कनपटी पर गोली लगने से घायल पाए गए थे। कानपुर से भी हिंसा की खबर है। मतदान के साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना, पुलिस सर्विस छोड़ कर राजनीति में आए असीम अरुण समेत 627 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। पिछले विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर 62.21% मतदान हुआ था।     



इन्होंने डाले वोट
मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, सलमान खुर्शीद, स्वतंत्र देव सिंह और सतीश महाना।

इन हस्तियों की किस्मत ईवीएम में बंद
सपा मुखिया अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्य सरकार में मंत्री सतीश महाना, रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व आईपीएस असीम अरुण, रामवीर उपाध्याय, कांग्रेस की लुईस खुर्शीद
विज्ञापन

 

मतदान का तुलनात्मक आंकड़ा प्रतिशत में

जनपद         2022-        2017

औरय्या-        60.42        60.37
एटा-            65.70        64.61
इटावा-        58.33        60.03
फर्रुखाबाद-    59.13        59.77
फिरोजाबाद-    60.90        66.07
हमीरपुर-        60.56        63.35
हाथरस-        63.14        63.03
जालौन-        59.93        60.40
झांसी-        57.52        66.02
कन्नौज-        61.93        63.32
कानपुर देहात-    59.87        62.58
कानपुर नगर-    56.14        57.26
कासगंज-    63.04        62.66
ललितपुर-    69.05        72.01
महोबा-        64.56        65.99
मैनपुरी-        61.51        59.63
कुल-        61.35        62.21
विज्ञापन

मुसीबत में कानपुर की मेयर

इस बीच कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे वोट डालने का वीडियो बनाने और सेल्फी लेकर अपलोड करने के कारण मुसीबत में पड़ गई हैं। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र में मोबाइल का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर रखा है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि उनके खिलाफ मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मेयर ने वीडियो में दिखाया कि उन्होंने किस पार्टी को वोट डाला है। उनके अलावा भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष नवाब सिंह भी वोट डालते का वीडियो बनाते पकड़े गए।

हाथरस में भाजयुमो जिला महामंत्री कृष्ण यादव की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौैत हो गई। वह मतदान स्थल से करीब 200 मीटर दूर अपने बेडरूम में कनपटी पर गोली लगने से घायल पाए गए थे। झांसी के बबीना विधानसभा के सिमथरी गांव में एक महिला को वोट डालने से रोके जाने पर सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों में लाठियां चलीं एवं पथराव हुआ। कई लोग घायल हैं जबकि एक वृद्ध की हालत गंभीर है। कानपुर से भी हिंसा की खबर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मतदान के दौरान 93 ईवीएम और 351 वीवीपैट में गड़बड़ी आई, जिसे बदल दिया गया। 399 में से 97 शिकायतें सही मिलीं।

मैनपुरी में सपा समर्थक ने भाजपा समर्थक को गोली मारी
सदर विधानसभा क्षेत्र के अवध नगर में शाम छह बजे मतदान के दौरान सपा समर्थक ने भाजपा समर्थक अमन पांडेय को तमंचे से पेट में गोली मार दी। वोट डालने को लेकर विवाद था। घटना के बाद भाजपा समर्थक जिला अस्पताल पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। स्टेशन रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लगाया। पुलिस ने पहुंचकर शांत किया। घायल को जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया है।

कोरोना केस घटने से चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या सामान्य की
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या को पहले की तरह 40 कर दिया है। कोरोना महामारी के कारण आयोग ने अक्तूबर 2020 में इस संख्या को 30 कर दिया था लेकिन कोरोना मामले घटने के कारण रविवार को इसे फिर से सामान्य कर दिया गया है। गैर मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या को 15 से बढ़ाकर पहले की तरह 20 कर दिया गया है। इस फैसले के बाद यूपी के पांचवें, छठे और सातवें चरण जबकि मणिपुर के दोनों चरणों के लिए राजनीतिक दल अतिरिक्त स्टार प्रचारकों की सूची 23 फरवरी तक आयोग को सौंप सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें