फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मात्र तीन दिनों में 3000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी देगी सरकार

Sat, 09 Jul 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में दूसरी बार मनाए जा रहे विश्व युवा कौशल दिवस को इस बार यादगार बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है।
विज्ञापन


इसके तहत कौशल विकास की ट्रेनिंग के साथ-साथ नौकरी देने के लिए कई बड़ी कंपनियों के साथ जहां फ्लेक्सी एमओयू करने की तैयारी है, वहीं राज्य व जिला स्तर पर होने वाले रोजगार मेलों के माध्यम से 3 दिनों में 3 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य तय किया है।

बीते चार साल में कौशल विकास मिशन के तहत किए गए उल्लेखनीय प्रयास की वजह से बनी साख के चलते कई बड़ी कंपनियों ने यूपी की तरफ हाथ बढ़ाया है। इसी के मद्देनजर इस बार विश्व युवा कौशल दिवस को और भव्यता के साथ मनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


वैसे तो राज्य स्तर पर मुख्य कार्यक्रम 15 जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित है। लेकिन इससे पहले जिला स्तर पर 9, 10 व 11 जुलाई को कौशल विकास प्रतियोगिता और 11 से 15 जुलाई तक सभी जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन होगा।

जिला स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम

- फोटो : pti
इसके अलावा जिला स्तर पर भी कई कार्यक्रम किए जाने हैं। इसके लिए सभी डीएम को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

आईटीआई व कौशल विकास की ट्रेनिंग लेने वाले मेधावी युवकों के अलावा इस बार उन युवाओं को भी मौका दिया जाएगा, जो सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होंगे। इस मेले में कई स्थानीय व बाहरी कंपनियां भी भाग ले रही हैं।

राज्य स्तरीय मेले में 500 को मिलेगी नौकरी
राज्य कौशल विकास मिशन के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिलों के अलावा लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 15 जुलाई को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भी 500 प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

इस मौके पर कुछ नए व बड़े ट्रेनिंग पार्टनरों के साथ फ्लेक्सी एमओयू भी किया जाएगा। कौशल विकास से जुड़े ब्रांड अंबेस्डर को सम्मानित और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाले दो जिला समन्यवकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां

- सर्वाधिक अंक पाने वाले आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा
- आईटीआई के सर्वश्रेष्ठ दो प्रधानाचार्यों को मिलेगा पुरस्कार
- कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संस्थाएं सम्मानित की जाएंगी

- आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी
- राज्य कौशल विकास की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के टॉपरों का होगा सम्मान
- व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास मिशन की उपलब्धि पुस्तिका का विमोचन होगा

- सर्वाधिक रोजगार मुहैया कराने वाले अधिष्ठानों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।
- ट्रेनिंग देने वाली कंपनियों व कौशल विकास मिशन की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
- सफल उद्यमियों को बनाया जाएगा ब्रांड अंबेस्डर

इस पर सचिव व्यावसायिक शिक्षा विभाग भुवनेश कुमार का कहना है कि राज्य स्तर के अलावा जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के जरिए सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास और रोजगारपरक कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही 3000 से अधिक बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें